{"_id":"597f6bb04f1c1bff448b491b","slug":"131501522864-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा क्षेत्र में तनाव, प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा क्षेत्र में तनाव, प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चुराह उपमंडल के तीसा क्षेत्र में दुराचार की घटना और विरोध को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार एक अगस्त को स्कूल बंद रहेगा।
प्रशासन ने कहा है कि स्कूल में तैनात शिक्षकों ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने का आग्रह किया है। इसके आधार पर जिला प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को सोमवार को उक्त स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। पहले स्कूली छात्रा से शिक्षक की ओर से दुराचार, उसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से शिक्षकों के साथ मारपीट के बाद यहां माहौल तनावपूर्ण है।
शिक्षक सहमे हुए है। शिक्षकों को यह डर है कि कहीं लोग फिर उनसे मारपीट न करें। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने मंगलवार को उक्त स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। ताकि शिक्षकों को कुछ हद तक राहत मिल सके। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि स्कूल मंगलवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस छोड़ने और लाठीचार्ज करने से भीड़ भड़क गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों का कहना है कि जब वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने आंसू गैस क्यों छोड़ी और लाठीचार्ज क्यों किया। सोमवार को करीब पांच हजार लोगों ने रैली निकाली और मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
हालांकि पुलिस ने मारपीट के आरोपियों पर जान से मारने का मुकद्दमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आक्त्रसेशित भीड़ को टटोटन, डोरी, ढांजू पुल और खुशनगरी में रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही जिलाधीश चंबा, पुलिस अधीक्षक चंबा मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।