फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 year old kalpana thakur will bind Rakhi to tree in manali

13 साल की कल्पना के देवदार को बांधी राखी, पापुलर के पौधे भी रोपे

Sun, 26 Aug 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/मनाली (कुल्लू) Updated Sun, 26 Aug 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
13 year old kalpana thakur will bind Rakhi to tree in manali

13 वर्षीय पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने मनाली के अलेऊ बिहाल में रक्षा बंधन के मौके पर पापुलर के 10 पौधे रोपे। इससे पहले कल्पना ठाकुर ने देवदार के पेड़ को राखी बांध कर लोगों का मुंह मीठा किया।

विज्ञापन


कल्पना ने बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र में इस पेड़ को रोपा था। रविवार को 10वीं बार इस पेड़ को राखी बांधी है। ट्री ऑफ लाइफ हिमालयन और वन्य प्राणी सुरक्षा समिति की ओर से वृक्ष मित्र अवार्ड से सम्मानित कल्पना ठाकुर रक्षाबंधन पर उत्साहित नजर आईं। 
विज्ञापन

 

पेड़ को ही भाई बना लिया

13 year old kalpana thakur will bind Rakhi to tree in manali

कल्पना ठाकुर के पिता किशन लाल और माता नीलम ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण को लेकर उनकी बेटी जागरूक रहती हैं। लाहौल के मूलिंग गांव की कल्पना ठाकुर मनाली के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल्पना ठाकुर ने 18.870 फुट ऊंची खरदुंगला की चोटी पर भारतीय सैनिकों के साथ तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था। उधर, लाहौल-स्पीति के उपायुक्त अश्विनी कुमार चौधरी ने कल्पना के प्रयासों की सराहनी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed