{"_id":"88c2d33cb1b4f593fba93ac99eeeba4a","slug":"13-panchayats-in-lahaul-spiti-elected-unanimously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति की 13 में से 10 पंचायतें निर्विरोध चुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति की 13 में से 10 पंचायतें निर्विरोध चुनीं
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल के चुनावों में आपसी सहमति से करीब 70 फीसदी पंचायत प्रधान तथा बीडीसी सदस्यों का चयन पर्ची सिस्टम से किया है। स्पीति में नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था। 26 नवंबर को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
गांव के बीचों बीच गोंपाओं में डाली गई इन पर्चियों के माध्यम से पंचायत प्रधान का चयन किया गया है। स्पीति की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतों के प्रधानों का चयन पर्ची सिस्टम से हुआ। स्पीति की काजा, सगनम और खुरिक पंचायत पंचायत में प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर बीडीसी के सदस्यों का चयन भी पर्ची डालकर किया गया है। स्पीति में बीडीसी की कुल 15 सीटें हैं। कुल 15 सीटों में से 11 सीटों के बीडीसी सदस्यों का चयन पर्ची सिस्टम से किया गया है। स्पीति की बीडीसी काजा की दो सीटों, खुरिक और सगनम से एक-एक सदस्य का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम काजा जगन ठाकुर ने कहा कि एशिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र हिक्किम में प्रधान तथा बीडीसी सदस्य का चुनाव पर्ची सिस्टम से किया गया। स्पीति की 13 पंचायतों में 10 प्रधान तथा बीडीसी की कुल 15 सीटों में 11 पर बीडीसी सदस्यों का चयन भी पर्ची डालकर किया गया।