पोस्टमैन से ठगे 13 थे लाख, चार साल बाद धरा गया नटवर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमैन से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस की पीओ सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस आरोपी को तलाशने में चार साल लग गए। पुलिस की टीम ने आरोपी को शिमला में अदालत के बाहर से पकड़ा। इस पर शहर के एक पोस्टमैन से करीब 13 लाख की ठगी का आरोप लगा था। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 2015 में कुमारसैन के निवासी अशोक कुमार को अमित जैन का फोन आया और फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया। अधिकारी ने अशोक को गाड़ी लेने के लिए चार प्रतिशत पर लोन दिलवाने का झांसा दिया। अशोक भी मान गया और गाड़ी लेने के तीन लाख का लोन बनाने को कहा।
इसके बाद अधिकारी के कहने पर अशोक ने आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर किए दो चेक के अलावा कुल रकम का 10 प्रतिशत 30 हजार रुपये उसके बताए पंजाब के पते पर भेजे। इसके बाद अधिकारी ने कहा कि लोन के साथ उसे खुद की और पत्नी की इंश्योरेंस करवानी होगी।
अशोक ने भी अपनी और पत्नी के इंश्योरेंस के तौर पर दो लाख 20 हजार रुपये भेज दिए। इसी बीच अधिकारी ने अशोक को बताया कि आपके लोन की राशि बढ़ गई है। इसके बाद अशोक ने पांच महीने के अंदर सात बार करीब 6 लाख 70 हजार रुपये अधिकारी के पते पर भेजे। लाखों रुपये भेजने के बाद अधिकारी का फोन बंद हो गया।
और इसके बाद पवन दीप भाटिया का फोन आने लग गया। इस अधिकारी ने अशोक को कहा कि आपकी फाइल पहुंच गई है। इसके बाद अधिकारी के कहने पर छह बार करीब छह लाख रुपये दोबारा उपरोक्त पते पर भेजे। अगले दिन अधिकारी ने बताया कि आपकी गाड़ी के लिए तीस लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया है।
आरबीआई नियम के तहत आपको 25 हजार रुपये तुरंत जमा करवाने होंगे। अशोक ने कहा कि बैंक बंद हो चुका है। अगले दिन ही पैसा जमा हो पाएंगे। लेकिन अगले दिन से भाटिया का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। तक जाकर पोस्टमैन अशोक को अपने साथ हुई ठगी का आभास हुआ। डीएसपी हेड क्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।