फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   129 teachers including Deputy Director and Principal will be demoted

उपनिदेशक, प्रिंसिपल-हेडमास्टर समेत 129 शिक्षक होंगे डिमोट, ये है वजह

Sat, 28 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
129 teachers including Deputy Director and Principal will be demoted

पूर्व सैनिक कोटे का वरिष्ठता लाभ लेकर उपनिदेशक, प्रिंसिपल-हेडमास्टर और पीजीटी बने 129 शिक्षक डिमोट होंगे। पूर्व सैनिक कोटे से लगे टीजीटी से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय वरिष्ठता लाभ छिनने जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को निदेशालय ने दिसंबर 2008 के नियुक्त हुए शिक्षकों की संशोधित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। दिसंबर 2008 के बाद पूर्व सैनिक कोटे से लगे शिक्षकों को सेना में दी गई सेवा का वरिष्ठता लाभ नहीं मिलेगा। संशोधित सूची को लेकर सुझाव और आपत्तियां दर्ज करने को निदेशालय ने 15 दिन की मोहलत दी है।

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

129 teachers including Deputy Director and Principal will be demoted

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश सरकार पूर्व सैनिक कोटे से लगे शिक्षकों के वरिष्ठता लाभ वापस ले रही है। बीते दिनों उच्च शिक्षा निदेशालय ने कई शिक्षकों से वरिष्ठता वापस लेकर उन्हें डिमोट किया है।

कुछ प्रवक्ताओं से भी वरिष्ठता छिनी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पूर्व सैनिक कोटे से लगे 129 टीजीटी की वरिष्ठता सूची जारी की है।

जिला हमीरपुर में उपनिदेशक सहित कई स्कूलों नियुक्त प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और पीजीटी को अब डिमोट कर टीजीटी लगाया जाएगा। इन शिक्षकों को मिले वित्तीय लाभ भी वापस लिए जाएंगे। कुछ सेवानिवृत्त शिक्षक भी इसके दायरे में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed