फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला शहरी जिला कांग्रेस कायकारिणी भंग होगी

शिमला शहरी कांग्रेस की कार्यकारिणी होगी भंग, नए अध्यक्ष की तलाश

Thu, 13 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
शिमला शहरी जिला कांग्रेस कायकारिणी भंग होगी

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला शहरी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को भंग करने के लिए कमर कस चुके हैं। शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सात साल से इस पद पर काबिज हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर शीघ्र ही नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने वाले हैं और साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिमला शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा को तुरंत हटाने की तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष भुज्जा करीब सात साल से कुर्सी संभाले हैं लेकिन अब वह अपनी सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जता चुके हैं। शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष ने हिमाचल कांग्रेेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह को भी अपनी असमर्थता से अवगत करवा दिया है कि वह जिलाध्यक्ष के रूप में सेवाएं नहीं दे पाएंगे। इसलिए वह शिमला शहरी डीसीसी के अध्यक्ष पद को त्यागना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप भुज्जा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के करीबियों में से एक हैं। यही कारण है कि उनको लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद पर बनाकर रखा है। जिलाध्यक्ष भुज्जा के असमर्थता जाहिर करने के बाद बाद नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डीसीसी अध्यक्ष पद के लिए ये हैं मैदान में
शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष पद की दौड़ में नगर निगम के पूर्व पार्षद आनंद कौशल का नाम भी शामिल है। कौशल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पैठ बनाए हुए हैं। कौशल को शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष बनाने के पक्ष में कई नेता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा शिमला शहरी डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा भी दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोर लगाए हुए हैं। अरुण शर्मा भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शर्मा के करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द की जाएगी तैनाती : सुक्खू
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। वर्तमान शिमला शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप भुज्जा ने अपनी सेवाएं बतौर अध्यक्ष देने में असमर्थता जताई है। पार्टी के समर्पित और निष्ठावान नेता को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा शीघ्र होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed