{"_id":"5b84365142c7924670023951","slug":"121535391313-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया एसी का, सुविधाएं साधारण बस से भी बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया एसी का, सुविधाएं साधारण बस से भी बदतर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराया एसी का, सुविधाएं साधारण बस से भी बदतर
शिमला-धर्मशाला रूट पर खटारा एसी बसें चला रहा एचआरटीसी
लेग पुशिंग सीटें न होने से लंबे सफर में परेशान हो रहे मुसाफिर
एसी चल रहा और न मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट कर रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी की हिम गौरव वातानुकूलित बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इन बसों में यात्रियों से किराया तो एसी बस का वसूला जा रहा है लेकिन सुविधाएं इनमें साधारण बस से भी बदहाल हैं। शिमला-धर्मशाला रूट पर चल रही एचआरटीसी की हिमगौरव एसी बस में सुविधाजनक सफर के लिए ऑनलाइन सीटें बुक करने वाले यात्री बस में बैठने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। रविवार रात साढ़े नौ बजे शिमला से धर्मशाला की ओर रवाना हुई एचआरटीसी की हिम गौरव एसी बस में पूरे रास्ते एसी नहीं चला। बस में लेग पुशिंग सीटें नहीं थी, जिसकी वजह लंबे सफर में यात्रियों को बेहद असुविधा झेलनी पड़ी। लग्जरी बसों में एचआरटीसी की ओर से यात्रियों को सफर शुरू होने पर पैकेड पानी की बोतल दी जाती है लेकिन इस बस में किसी भी यात्री को पानी उपलब्ध नहीं करवाया गया। एचआरटीसी की वेबसाइट में बस के धर्मशाला पहुंचने का समय 3:38 मिनट दर्शाया गया था, जबकि बस साढ़े पांच बजे धर्मशाला पहुंची। यात्रियों ने बस में पेश आई समस्याओं को लेकर निगम मुख्यालय में भी शिकायत की है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा का कहना है कि शिमला-धर्मशाला रूट पर चलने वाली एसी बस में अगर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी पेश आई है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिमला से साढ़े नौ बजे चल कर बस 3:38 पर धर्मशाला नहीं पहुंच सकती।