{"_id":"5b3676ff4f1c1b694d8b9165","slug":"121530296063-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन के रजिस्टर से छेड़छाड़, कई पार्षदों के नाम काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन के रजिस्टर से छेड़छाड़, कई पार्षदों के नाम काटे
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की मासिक बैठक खत्म होने के बाद सदन के हाजिरी वाले रजिस्टर के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस-पार्षदों में जमकर बहसबाजी भी हुई। मामला महापौर और अधिकारियों तक पहुंचा। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे़ चार बजे सदन खत्म हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद सदन में मौजूद नहीं थे। वहीं, भाजपा पार्षद हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर बाहर आने लगे। इसी दौरान कांग्रेसी पार्षद सदन में घुस गए और पूछा कि आखिर उनके बगैर कैसे यह सदन हो गया। इसी बीच हाजिरी रजिस्टर से भी छेड़छाड़ हो गई।
विज्ञापन
किसी ने भाजपा पार्षद पूर्णमल, बृज सूद, विदुषी शर्मा के हस्ताक्षर काट दिए। वहीं, रजिस्टर में कई ऐसे नाम भी दर्ज हो गए जो सदन में मौजूद ही नहीं थे। भाजपा पार्षद विवेक शर्मा ने कांग्रेसी पार्षदों पर सवाल उठाए। पूछा कि आखिर क्यों ये हस्ताक्षर काट दिए गए हैं?
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद बोले कि रजिस्टर में कई ऐसे विपक्षी पार्षदों के हस्ताक्षर किए गए हैं जो सदन में मौजूद ही नहीं थे। इन्हें काटा गया है लेकिन जब सवाल पूछा कि भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर क्यों काटे गए तो विपक्षी पार्षदों ने कहा कि ये नाम उन्होंने नहीं काटे हैं। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि रजिस्टर से छेड़छाड़ करना गलत है। इसका पता लगाया जाएगा।