फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वीवीआईपी के लिए मुश्किल में डाल दिए बुजुर्ग, विशेष यात्री

वीवीआईपी के लिए मुश्किल में डाल दिए बुजुर्ग, विशेष यात्री

Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
वीवीआईपी के लिए मुश्किल में डाल दिए बुजुर्ग, विशेष यात्री
विश्वास भारद्वाज
विज्ञापन

शिमला। वरिष्ठ नागरिकों और विशेष श्रेणी यात्रियों के लिए एचआरटीसी की ओर से ‘राइड विद प्राइड’ थीम पर चलाए जा रहे आठ टेंपो ट्रेवलर सड़कों से हटा कर सचिवालय पार्किंग में खड़े कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के चलते वीवीआईपी ड्यूटी के नाम पर एचआरटीसी ने बिना किसी पूर्व सूचना के पब्लिक से सुविधा छीन ली है। हैरत की बात यह है कि सोमवार को आठ में से छह गाड़ियों से कोई काम ही नहीं लिया गया। पूरे दिन यह गाड़ियां सचिवालय पार्किंग में खड़ी रहीं। सिर्फ दो गाड़ियां कैबिनेट सदस्यों और आईएएस अधिकारियों को लेकर दोपहर बाद तीन बजे रिट्रीट गईं और कुछ घंटों में सचिवालय लौट आईं।
एचआरटीसी ने सीटीओ स्थित रेन शेल्टर के पिलरों पर नोटिस चस्पां कर अगले चार दिन तक प्रशासनिक कारणों से टेंपो ट्रेवलर सेवा बंद करने की सूचना दी है। निगम का दावा है कि टेंपो ट्रेवलर के स्थान पर इलेक्ट्रिक टैक्सियां और टवेरा गाड़ियां रूटों पर चलाई गई हैं।
विज्ञापन

---
ऐसी बिगड़ी व्यवस्था, पब्लिक परेशान
रूट पहले (क्षमता) अब (क्षमता)
सीटीओ से चक्कर 2 टेंपो ट्रेवलर (26) 2 टवेरा (14)
सीटीओ से एमआई रूम 1 टेंपो ट्रेवलर (13) रूट बंद
सीटीओ से समरहिल 1 टेंपो ट्रेवलर (13) इलेक्ट्रिक टैक्सी (7)
सीटीओ से शिवनगर रूट बंद
---
संजौली-आईजीएमसी रोड पर ओवरलोडिंग
एचआरटीसी के संजौली-आईजीएमसी रूट पर चलने वाले चार टेंपो ट्रेवलर सोमवार को बंद कर दिए गए। एचआरटीसी ने दावा किया कि यहां बस चलाई जाएंगी लेकिन इस रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी में भारी ओवरलोडिंग रही। 2:20 मिनट पर लक्कड़ बाजार से संजौली जा रही सात सीटर टैक्सी में 12 लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed