{"_id":"5ace3adb4f1c1b603e8b4adf","slug":"121523464923-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान राख, रिसाव के बाद सिलिंडर में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान राख, रिसाव के बाद सिलिंडर में धमाका
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर कैथू में जर्जर दो मंजिला भवन में आग भड़क गई। भवन में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद जोरदार धमाका हुआ। भवन में कुछ मजदूर रह रहे थे। जब आग लगी मजदूर काम पर निकल गए थे। अनाडेल में तैनात 126 टीए (जैक राइफल) के जवानों ने आग बुझाने में अग्निशमन विभाग का सहयोग किया, साथ लगते तीन मंजिला भवन सहित अन्य मकानों को सुरक्षित बचा लिया। घटना में किसी के घायल होने या झुलसने की सूचना नहीं है। घटना में जो मकान जला है, वह किसी बिल्डर का बताया जा रहा है। इसमें अस्थायी तौर पर बिल्डर के एक ब्लॉक के निर्माण में लगे करीब 20-25 मजदूर रह रहे थे। आग की लपटों को उठता देख कर अनाडेल से आर्मी के जवानों का बचाव दल मेजर हरप्रीत सिंह की अगुवाई में 25 जवानों के साथ मौके पर पहुंचा। ऐन मौके पर अग्निशमन विभाग के उपकरण धोखा दे गए, मगर तब तक आर्मी की पहुंची टीम ने साथ लाए उपकरणों के साथ हाइड्रेंट से लाइन जोड़ कर आग बुझाने का काम किया। पुराने भवन की परिसर में आग सेंकते हुए मजदूर देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से हादसा हुआ। अनाडेल से आए आर्मी के जवानों ने पहुंचते ही साथ लगते मकान के ऊपर रखी तिरपाल हटाई और फिर आग बुझाने में योगदान दिया। सिलिंडर फटने से पुराने मकान की एक दीवार साथ बने सुविधा भवन की छत पर गिरी। कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि जवानों ने आग पर काबू पाने में योगदान दिया।
---
पार्षद, एसडीएम मौके पर पहुंचे
आग लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम शहरी नीरज चांदला तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचीं। पार्षद सुनील धर मौके पर डटे रहे और बचाव कार्य में सहयोग करते रहे। धर ने बताया कि साथ लगते सुविधा भवन को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है, मगर मकान को सुरक्षित बचा लिया गया।