{"_id":"5a0c79404f1c1bd1538bd488","slug":"121510766912-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखरू स्कूल के होनहार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखरू स्कूल के होनहार सम्मानित
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरू के मंगलवार को आयोजित किए गए वार्षिक समारोह में स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
योगेश और गायत्री सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुने गए। समारोह में उपमंडलाधिकारी ग्रामीण भूपेंद्र सिंह अत्री बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य अंजू लता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल की साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। इनमें समूहगान, पहाड़ी नाटी, नाटक नारी शक्ति जिंदाबाद का सफलता पूर्वक मंचन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण चंद ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वे पढ़ाई कर अपनी आजीविका कमाने और अच्छे रोजगार के लिए प्रयास करने के साथ ही एक अच्छा और आदर्श नागरिक बने, जो देश के हित में जीवन भर कार्य और समाज तथा मानव जाति के कल्याण करे। आयुष और पंकज तथा साथी कलाकारों की प्रस्तुति ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। मीनाक्षी, नेहा और साथी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। उपमंडलाधिकारी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हेमराज शर्मा, ज्ञानेश्वर, गोपाल, शशि पाल शर्मा, नरेश कुमार, देवी चंद, अनीता, अंजना, पूनम, शैलजा, मनीषा, निशा, सविता, अमर सिंह बलदेव, जगत राम, गोविंद राम, हेत राम आदि सभी अभिभावक शरीक हुए।