फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 HPS officers transferred in Himachal

हिमाचल में 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 25 Feb 2019 10:59 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
12  HPS officers transferred in Himachal

चुनाव आयोग द्वारा तबादला कर सूचना देने की अंतिम तिथि के दिन सोमवार को सरकार ने दो एडिशनल एसपी समेत 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। एडिशनल एसपी कांगड़ा बद्री सिंह को एडिशन एसपी 1 आईआरबीएन बनगढ़ लगाया गया है। उनकी जगह स्थानांतरणाधीन चल रहे एडिशनल एसपी राजेश कुमार द्वितीय को एडिशन एसपी कांगड़ा लगाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, एसडीपीओ कांगड़ा धरम चंदको डीएसपी एचपी इंस्टीट्यूट आफ पुलिस स्टडीज, डीएसपी स्टेट विजिलेंस अमर सिंह को एसडीपीओ भावानगर, डीएसपी विनोद कुमार तृतीय को एसडीपीओ कांगड़ा, डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर प्रतिभा चौहान को डीएसपी स्टेट विजिलेंस सिरमौर, डीएसपी पुलिस मुख्यालय गुलशन नेगी को आईजी दक्षिण रेंज का स्टाफ अफसर, एसडीपीओ काजा मुकेश कुमार को डीएसपी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी किन्नौर धन सुख को डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय, आईजी दक्षिण रेंज के स्टाफ अफसर विपन कुमार को डीएसपी किन्नौर, डीएसपी शिमला सुशांत शर्मा को एसडीपीओ काजा और एसडीपीओ भावानगर नारायन सिंह को डीएसपी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। खास बात यह है कि यह तबादले चुनाव आयोग द्वारा 20 फरवरी तक तबादले कर 25 फरवरी तक सूचना मुहैया कराने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed