फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11th class student committed suicide for not getting smartphone for studies

पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Fri, 18 Sep 2020 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू/भोरंज/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू/भोरंज/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
11th class student committed suicide for not getting smartphone for studies
सांकेतिक तस्वीर

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन न मिलने पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता सुदेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने के साथ अपने दो बच्चों को पढ़ा रहे थे। कोरोना महामारी के चलते कई दिनों से काम नहीं मिला। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छह हजार रुपये का स्मार्टफोन खरीदा था। बड़ी बेटी बाहनवी स्कूल में मेडिकल संकाय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसने मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया था, जबकि छोटा बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। 

विज्ञापन


बुधवार शाम दोनों भाई-बहन मोबाइल फोन से पहले होमवर्क करने के लिए झगड़ पड़े। इसके बाद रात को छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed