फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रिज पर धावक दौड़ लगाकर देंगे मतदान करने का संदेश

रिज पर धावक दौड़ लगाकर देंगे मतदान करने का संदेश

Sun, 28 Apr 2019 10:59 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
रिज पर धावक दौड़ लगाकर देंगे मतदान करने का संदेश
उपायुक्त राजेश्वर गोयल - फोटो : फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर 8 मई को दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विभिन आयु वर्ग के लिए होगी। शनिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि 8 मई को रिज मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से रेडक्रॉस के संदेश को संप्रेषित करने के साथ मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। गोयल ने बताया कि दौड़ सुबह 6:45 बजे शुरू होगी। इसमें विजेताओं को विभिन्न वर्गों के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह पांच बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


डीसी गोयल ने बताया कि इस दिवस के महत्व को दर्शाते विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शिमला नगर एवं आसपास के स्कूलों में किया जाएगा। इसके तहत नारा लेखन निबंध लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। दिव्यांग मतदाता की ओर से रिले टॉर्च के माध्यम से अवश्य मतदान करने तथा सभी को इस माध्यम से जागरूक किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त देवा श्वेता बनिक और एडीएम प्रभा राजीव मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed