{"_id":"5c48ae8dbdec2273a13557b7","slug":"11548267149-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संदिग्ध हालत में मौत
Thu, 24 Jan 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बालूगंज के तहत बडेहरी में दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव गहरी खाई से बरामद किए गए हैं। इनमें एक मोहन सिंह कंवर एसएसबी से सेवानिवृत्त थे और यह सायरी जिला सोलन के रहने वाले थे। दूसरे उमा दत्त गांव बरोग पंचायत चनोग शिमला के रहने वाले थे यह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन
यह दोनों सोमवार शाम से लापता थे। इनके मोबाइल पर रिंग तो जा रही थी लेकिन कॉल नहीं उठा रहे थे। काफी कोशिशों के बाद जब इनका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन्हें खोज निकाला। मौके पर बुधवार को जुंगा से फोरेंसिक टीम भेजी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सोमवार को सोलन में किसी कार्य के लिए साथ गए थे। गुमशुदगी की सूचना के बाद जब उनकी तलाश शुरू हुई तो बडेहरी के पास उनकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी मिली। गाड़ी लॉक नहीं थी वह खुली थी। सड़क से नीचे ढांक थी। ढांक में उन्हें ढूंढा गया तो दोनों के शव बीच ढांक में फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस यह भी अंदेशा जता रही है कि शाम को शौच के लिए दोनों गाड़ी से उतरे होंगे और अंधेरा होने की वजह से ढांक के खतरे को नहीं भांप पाए और संतुलन बिगड़ने पर गिर गए। उधर डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि दो शव मिले हैं। यह रिटायर्ड कर्मचारी बताए जा रहे हैं। मौत की असल वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन