{"_id":"5b6dc9f74f1c1b827d8b7a78","slug":"11533921783-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली चौक पर लगे सार्वजनिक नलके के पानी का सैंपल भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली चौक पर लगे सार्वजनिक नलके के पानी का सैंपल भी फेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पानी के नलों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। आईजीएमसी की ताजा रिपोर्ट में अब संजौली चौक स्थित सार्वजनिक नलके से गंदे पानी की सप्लाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जांच में इस नलके के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। यह पानी पीने योग्य नहीं है। बताया जा रहा है कि संजौली चौक स्थित इस नलके से रोजाना हजारों लोग पानी पीते हैं। इसके लिए नगर निगम के पेयजल टैंक से पानी की सप्लाई होती है। इससे पहले जाखू, फाइव बैंच, फागली और लक्कड़ बाजार में भी सार्वजनिक नल के सैंपल फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
शहर में कुछेक स्थानों पर ही निगम के नल हैं जिनसे आम जनता को पानी की सुविधा दी जा रही है। लेकिन अब इनसे गंदे पानी की सप्लाई ने जनता की मुश्किल बढ़ा दी है। इसके अलावा कई और प्राकृतिक स्रोतों के सैंपल भी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार स्थित बावड़ी और चलौंठी स्थित हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि लोग प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने के लिए इस्तेमाल न करें। इसके अलावा जिन नलकों के सैंपल फेल हुए हैं, उनकी दोबारा जांच करवाई जा रही है।