{"_id":"5b36770d4f1c1bf96e8baccf","slug":"11530296077-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी छठे सेमेस्टर का नतीजा जल्द घोषित करे एचपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी छठे सेमेस्टर का नतीजा जल्द घोषित करे एचपीयू
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई की विवि इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष वीनू मेहता की अगुवाई में शुक्रवार को डीएस प्रो. अरविंद कालिया से मुलाकात कर उन्हें छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
इसमें मुख्य रूप से पीजी कोर्स की दो जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग से पूर्व यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने और एमकॉम की रद्द की गई प्रवेश परीक्षा को जल्द दोबारा करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि यदि नतीजे घोषित न हो सके तो काउंसलिंग की तिथियों में फेरबदल किया जाए। उन्होंने डीएस से मांग उठाई कि पीजी कोर्स की काउंसलिंग के समय कैंपस में सुरक्षा इंतजाम और बेहतर बनाए जाएं।
विज्ञापन