{"_id":"5b3677004f1c1bc2378b68c6","slug":"11530296064-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में रखी किट पर फंगस, स्वास्थ्य से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में रखी किट पर फंगस, स्वास्थ्य से खिलवाड़
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में मरीजोें को सबसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे करने वाली लोक कल्याण समिति के दावों की पोल खुलकर सामने आ रही है। समिति की इन एंबुलेंस में जो फर्स्ट एड किट रखी है, उसे किसी व्यक्ति द्वारा छूना तो दूर उसे देखना तक पसंद नहीं करेगा। एंबुलेंस में जो किट रखी है, उस पर फंगस लगी है।
विज्ञापन
जबकि किट के अंदर हाथ और अंगुली कटने पर लगाई जाने वाली जो दवा रखी है, वह भी ओवरडेट हो चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में एंबुलेंस का यह हाल है। अस्पताल में समिति की ओर से पांच एंबुलेंस का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
इनमें से चार गाड़ियां तो मौके पर नहीं थी लेकिन अगर एक ही गाड़ी का यह हाल है तो बाकी की गाड़ियों में क्या स्थिति होगी, इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, लोक कल्याण समिति के इंचार्ज राजेश सरस्वती का कहना है कि उन्होंने सभी एंबुलेंस चालकों को नई किट रखने की हिदायत दी है। अगर किसी गाड़ी में एक्सपायरी किट पाई गई है तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।