फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   55

55

Wed, 11 Oct 2017 06:55 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
55
संघ विरोधी गतिविधियों को लेकर पांच सदस्य निष्कासित
विज्ञापन

हिमाचल पब्लिक स्कूल प्रबंधक संघ प्रदेश के गरीब बच्चों को दे रहा नि:शुल्क शिक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
हिमाचल पब्लिक स्कूल प्रबंधक संघ ने प्रदेश के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। संघ द्वारा लिए निर्णय के तहत संघ से संबद्ध सभी स्कूल अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक बच्चे की शिक्षा पर होने वाले हर प्रकार के खर्च को वहन करेंगे। प्रदेश में यह पहली बार है कि निजी स्कूलों द्वारा गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। बिलासपुर में संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा एकमत से यह अहम निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पांच सदस्यों को संघ की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष यूएस चौहान ने कहा कि उक्त सदस्य पिछले लंबे समय से संघ विरोधी कार्य कर रहे थे। हालांकि संघ द्वारा उन्हें इसके लिए सचेत भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इनके खिलाफ बार-बार मिल रही शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए इन्हें संघ से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में लिए गए अन्य निर्णय के तहत कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए सुन्नी से हरीश शर्मा को महासचिव पद पर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन

बैठक में निजी स्कूलों को पेश आने वाली समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संघ की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदस्यों के अहम सुझाव भी लिए गए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष यूएस चौहान ने प्रदेश के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों का आह्वान किया है कि अपनी स्कूलों की समस्याओं के निवारण के लिए वे कार्यकारिणी के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में बिलासपुर से प्रवेश चंदेल, गोविंद घोष, राम आसरा, पंकज ठाकुर, नरेश ठाकुर व संघ की जिला इकाई के चीफ पैट्रन सोहन सिंह पटियाल, ऊना जिला से अजीत वत्स, शिमला से सुभाष राप्टा, ठियोग से नरेश आयरी, जीएस मित्तल, प्रेस सचिव राजेश रड़ाईक, मंडी के प्रधान बीएस जोशी, दिनेश ठाकुर, कमलेश शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed