फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्काउट एडं गाइड को दिए दुनिया में शांति स्थापित करने के गुर

स्काउट एडं गाइड को दिए दुनिया में शांति स्थापित करने के गुर

Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्काउट एडं गाइड को दिए दुनिया में शांति स्थापित करने के गुर
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में राष्ट्र स्तरीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्काउट एंड गाइड के एशियन पैसेफिक रीजन के डायरेक्टर प्रसन्ना श्रीवास्तव, स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट एंड गाइड दिनकर बुराथोकी, एडिशनल डायरेक्टर नॉर्थ जोन अरुष सरकार, स्काउट एंड गाइड के स्टेट कमिश्नर जेएस नेगी, ज्वाइंट डायरेक्टर एसके पुंडीर, स्टेट सेक्रेटरी भारत स्काउट एंड गाइड देवेंद्र कश्यप, प्रोजेक्ट लीडर मधुसूदन, जिला चीफ़ कमिश्नर केके गुप्ता और रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल की इनोवेटिव हेड मीनाक्षी कश्यप ने शिविर में हुई गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इसमें स्कूली बच्चों के ‘‘बेटी बचाओ‘‘ थीम पर नृत्य नाटिका आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके अलावा हिमाचली लोक नृत्य पर झूम कर बच्चों ने अतिथिगणों की खूब तालियां बटोरीं। एशियन पैसेफिक रीजन के डायरेक्टर प्रसन्ना श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर मैसेंजर ऑफ पीस के तहत 22 राज्यों के एडल्ट स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया। देश में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए इन स्वयंसेवकों को तैयार किया गया है। साथ ही दुनिया में शांति कैसे स्थापित की जा सकती है। इसकी भी उन्हें दीक्षा दी गई। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed