फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1142 multipurpose health workers posts are vacant in himachal

खाली पड़े हैं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1142 पद, 15 साल में सिर्फ 57 को दी तैनाती

Mon, 14 Aug 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 14 Aug 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
1142 multipurpose health workers posts are vacant in himachal

प्रदेश में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के 1142 पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है। हैरानी तो इस बात की है कि वर्ष 2002 से लेकर अब तक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मात्र 57 पद ही भरे गए हैं, जबकि अन्य कई वर्षों से रिक्त हैं।

विज्ञापन


बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर हेम सिंह, महासचिव नरवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवान अविनाशी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, स्वास्थ्य सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बलदेव ठाकुर से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन


यदि पद शीघ्र नहीं भरे गए तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। तीन महीने से प्रशिक्षण लेकर बैठे महिला और पुरुष पर्यवेक्षक को शीघ्र पदोन्नति दी जाए। महिला-पुरुष पर्यवेक्षक के ट्रेनिंग बैच निरंतर जारी रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस सचिव सुभाष चंद ने कहा कि विभाग के प्रशिक्षण केंद्र पिछले कई वर्षों बंद हैं, इन्हें शुरू किया जाए। मांग की है कि जब तक विभाग के अपने प्रशिक्षण केंद्र शुरू नहीं होते, तब तक विभिन्न निजी प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त मैटिक पास करीब 300 कार्यकर्ताओं को वन टाइम रिलेक्शन छूट देकर नियुक्ति की जाए।


संघ के अनुसार रिक्त पदों के चलते एक-एक कर्मचारी पर दो से तीन उपकेंद्रों में काम करना पड़ रहा है, जिससे काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों के मनोबल में भी गिरावट आ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन पदों को शीघ्र भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed