{"_id":"5cb0d268bdec2214195acf3a","slug":"111555092072-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को राहत, इस बार गर्मियों में भी ले सकेंगे पानी के नए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को राहत, इस बार गर्मियों में भी ले सकेंगे पानी के नए कनेक्शन
Sat, 13 Apr 2019 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पेयजल कंपनी ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। इस बार गर्मी के मौसम में भी लोग पानी के नए कनेक्शन ले सकेंगे। गर्मियों के मौसम में पहली बार कंपनी ने नए कनेक्शन देने का फैसला लिया है। इससे पहले हर साल गर्मियां शुरू होते ही शहर में नए कनेक्शन लेने पर रोक लगा दी जाती थी। पानी की उपलब्धता कम होने पर ऐसा फैसला लिया जाता था। पिछले साल भी मार्च के अंत में ही सभी तरह के नए कनेक्शन देने पर पर रोक लग गई थी। यह रोक बरसात तक जारी रहती थी।
विज्ञापन
लेकिन इस बार कंपनी ने घरेलू, व्यावसायिक और निर्माण हर तरह के नए कनेक्शन देने का फैसला लिया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो पानी के बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं। पेयजल कंपनी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को नए कनेक्शन लेने के लिए जागरूक भी कर रही है। यही नहीं जिन परिवारों की पेयजल खपत ज्यादा है, उन्हें एक से अधिक मीटर लगाने पर बिल कम आएगा। निर्माण कनेक्शन मिलने से लोगों को अपने निर्माणकार्य के लिए इस बार शहर के बाहर से पानी नहीं ढोना पड़ेगा।
विज्ञापन
मिल रहा 50 एमएलडी, रोज मिलेगा पानी
शहर को आजकल 50 एमएलडी से अधिक पानी मिल रहा है। शुक्रवार को भी सभी परियोजनाओं से शिमला को 50.10 एमएलडी पानी मिला है। यह पिछले सालों की तुलना में 20 एमएलडी तक ज्यादा है। कंपनी ने मेन पाइपलाइनों में होने वाली पांच से सात एमएलडी तक की लीकेज को भी बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस बार गर्मियों में भी रोज पानी दिया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
शहरवासियों को अभी नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पानी की उपलब्धता इस बार ठीक है। ऐसे में गर्मियों में भी पानी के नए कनेक्शन देने का फैसला लिया गया है। - धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड