फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लेटलतीफ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

लेटलतीफ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 06 Apr 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
लेटलतीफ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
सांकेतिक तस्वीर

नगर निगम में देरी से ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एमसी एक्सचेंज और जलशाखा समेत कई विभागों में लगातार कई कर्मचारी देरी से दफ्तर पहुंच रहे हैं। अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस बारे में बैठक भी की है। अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट के दौरान जो कर्मचारी सीट पर नहीं पाए गए थे, उनसे जवाब मांगा है।

विज्ञापन


इन्हें स्पष्ट कहा है कि यदि अगली बार ऐसी लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के अनुसार कई कर्मचारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन पर अब चेक रखा जाएगा। उधर, कार्रवाई के डर से ज्यादातर कर्मचारी अब सुबह समय पर सीट पर पहुंचने लगे हैं। वे कर्मचारी भी सुबह दस बजे दफ्तर में मिल रहे हैं जो रोज 11 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते थे। देखना होगा निगम प्रशासन की सख्ती का इन कर्मचारियों पर कितने दिन तक असर रहता है।
विज्ञापन


मेयर-डिप्टी मेयर प्रचार में, दफ्तर खाली
महापौर कुसुम सदरेट और उपमहापौर राकेश शर्मा खुद भी दो दिन से नगर निगम कार्यालय में नहीं आ रहे। दोनों पार्टी के लिए प्रचार में भागदौड़ कर रहे हैं। ऐसे में जनता को यहां भी राहत नहीं मिल रही। निगम कर्मचारी मनमर्जी से सुबह 11 बजे तक दफ्तर पहुंच रहे हैं। इन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। लोग इनके इंतजार में दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मेयर ने कहा कि सोमवार को निगम लौटते ही इस मामले पर रिपोर्ट लूंगी। उधर उप महापौर राकेश शर्मा ने कहा कि शनिवार को दफ्तर आकर चेक करेंगे कि कर्मचारी क्यों लेट आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed