फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू हिंसा मामला

एपीयू परिसर में प्रदर्शन पर रोक, बैज भी नहीं लगा सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 28 Mar 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू हिंसा मामला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष की घटनाओं और उससे बिगड़े शैक्षणिक माहौल में सुधार लाने के लिए सख्त फैसले लेकर तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। परिसर में शांतिपूर्ण और शैक्षणिक माहौल कायम करने के उद्देश्य से परिसर में छात्र संगठनों की रोज होने वाले धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, परिसर में संगठनों के बैज लगाने पर भी रोक लगा दी है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद नए आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कोई भी छात्र किसी भी विशेष छात्र संगठन का बैज नहीं लगाएगा और यदि कोई भी छात्र या छात्रा बैज लगाकर परिसर में पाया जाता है तो संबंधित विभागाध्यक्ष से जवाब तलब किया जाएगा। विभागाध्यक्ष इसकी तुरंत सूचना विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को देंगे। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और मामला पुलिस के पास पहुंचाया जाएगा। वहीं, छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से ठहरने वाले बाहरी तत्वों पर भी पूर्ण रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं होगी। औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अनाधिकृत छात्र छात्रावास में पाया जाता है तो उस छात्रावास के वार्डन और वहां के सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रावास में कमरा बंद पाए जाने पर प्रशासन ताला तोड़ देगा। कमरे की तलाशी में यदि अंदर कोई गैर कानूनी या आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है तो ऐसे मामलों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इसमें आगे की कार्रवाई पुलिस ही करेगी। कुलपति ने साफ किया है कि विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य गेट से लेकर फैकल्टी गेस्ट हाउस तक और विभागों के बाहर हर तरह के धरने प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसकी किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र संगठन अधिकृत, सक्षम अधिकारियों विभागाध्यक्षों से अधिकतम पांच की संख्या में मिल कर अपनी मांग उठा सकेंगे। इसमें उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि किसी तरह की नारेबाजी और हुड़दंग नहीं होगा। अधिकारी से मुलाकात से पूर्व छात्र संगठनों को शांति और मर्यादा में रहते हुए बाकायदा अनुमति लेनी होगी। छात्रावासों की सुरक्षा के मद्देजनर किसी भी छात्र को अपने साथ मेस में किसी को गेस्ट के रूप में खाना खाने को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रावास के छात्रों को हर समय अपने साथ छात्रावास का मिला पहचान पत्र साथ रखना होगा।


एससीए कार्यालय करवाया जाएगा खाली
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने पुराने डीएसडब्लू कार्यालय और एससीए कार्यालय भवन को खाली किए जाने के आदेश भी दिए हैं। इसके दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से इसे खाली करवा कर इसे अन्य कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed