फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सैलरी काटने पर विवाद, मेयर-आयुक्त आमने सामने

सैलरी काटने पर विवाद, मेयर-आयुक्त आमने सामने

Mon, 25 Feb 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सैलरी काटने पर विवाद, मेयर-आयुक्त आमने सामने
आखिर कहां जा रहा शहरवासियों से
विज्ञापन

वसूला कूड़ा शुल्क का लाखों रुपया
शुल्क बढ़ाने के बावजूद हर महीने आठ से दस लाख रुपये कम हो रही रिकवरी
सुपरवाइजरों की तनख्वाह काटने पर हो गया विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों से कूड़ा शुल्क के तौर पर वसूले जा रहे पैसों में फिर गोलमाल होने की आशंका है। जनता से वसूला जा रहा लाखों रुपया आखिर किसकी जेब में जा रहा है, निगम के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
शहर में कूड़ा शुल्क बढ़ाने के बाद नगर निगम ने कमाई 30 लाख से बढ़कर 42 से 45 लाख होने का अनुमान लगाया था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पांच महीने से लगातार नगर निगम को कम पैसा मिल रहा है। जनवरी में 27 लाख, दिसंबर में 33 और नवंबर में 38 की ही रिकवरी हो पाई। सिर्फ अक्तूबर में 41 लाख की रिकवरी हो पाई। ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी पैसा कहां है। सुपरवाइजर कह रहे हैं कि कई लोग शुल्क नहीं दे रहे। साथ ही आजकल कई लोग शहर से बाहर है। लेकिन सर्दियों से पहले भी कम रिकवरी का इनके पास कोई जवाब नहीं। साथ ही पैसा न देने वालों का भी पूरा रिकॉर्ड ये नहीं दे पा रहे। निगम भी ऐसा रिकॉर्ड तैयार नहीं कर पाया है जिससे पता चल सके कि आखिर बाकी पैसा कहां है। पिछले साल भी कूड़ा शुल्क में लाखों का गोलमाल हुआ था। तब सात सुपरवाइजर नौकरी से निकाले गए थे।
विज्ञापन


तनख्वाह काटी तो
खड़ा हो गया विवाद
कम रिकवरी पर निगम प्रशासन ने 21 सुपरवाइजरों की जनवरी की तनख्वाह काटी तो विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को सुपरवाइजर महापौर कुसुम सदरेट के पास पहुंचे। कहा कि पिछले हफ्ते मेयर ने पूरी तनख्वाह देने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम ने अब तक तनख्वाह जारी नहीं की। मेयर ने अधिकारियों से इस बारे में पूछा और तुरंत तनख्वाह जारी करने को कहा। सूत्रों के अनुसार तनख्वाह जारी करने को मेयर और आयुक्त आमने-सामने हैं। मेयर जहां सुपरवाइजरों को एक मौका देने के लिए अभी पूरी तनख्वाह देने को कह रही हैं तो आयुक्त सुपरवाइजरों को चार महीने से रिकवरी बढ़ाने को कह रहे हैं। सैहब कर्मचारियों की तनख्वाह पर 60 लाख रुपये खर्च हो रहा है जबकि कमाई महज 30 लाख हो रही है। ऐसे में कब तक सुपरवाइजरों पर मेहरबानी करें। यदि पैसा ही नहीं लाएंगे तो तनख्वाह कहां से देंगे। अब 28 को फिर सुपरवाइजरों को बातचीत के लिए बुलाया है। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि जनवरी की पूरी तनख्वाह जारी की जाएगी। मार्च की तनख्वाह रिकवरी के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed