{"_id":"5c48ae8cbdec22735741474f","slug":"111548267148-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल सफल
Thu, 24 Jan 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में अगले महीने से ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एचआरटीसी अधिकारियों द्वारा किए निरीक्षण में ई-बसें पास हो गई हैं। एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने दिल्ली में बसों का निरीक्षण किया है। 20 फरवरी से पहले 10 ई-बसें शिमला पहुंच जाएंगी और मार्च माह में सभी 30 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के पास धारूहेड़ा में ई-बसों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में बसें शिमला में संचालन के लिए पूरी तरह फिट पाई गई हैं। फरवरी में 10 बसें शिमला पहुंच जाएंगी। मार्च में 20 अन्य बसें शिमला पहुंचेगी और सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि जिस कंपनी की बसें शिमला के लिए खरीदी जा रही हैं
विज्ञापन
उसके प्रतिनिधि शिमला आ कर भी निरीक्षण कर चुके हैं। 140 हार्स पावर की बसें शिमला में संचालन के लिए पूरी तरह फिट है। फेम इंडिया स्कीम (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकलस) के तहत शिमला में 30 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। बसों की लंबाई सात मीटर और फ्लोर हाइट 900 एमएम निर्धारित की गई है।
विज्ञापन