फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   होटलों को लगानी होंगी कंपोस्टिंग मशीनें

होटलों में कंपोस्टिंग मशीनें न लगीं तो कटेगा बिजली-पानी

Wed, 10 Oct 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
होटलों को लगानी होंगी कंपोस्टिंग मशीनें

होटलों से निकलने वाली गंदगी से जलस्रोत दूषित होने का मामला जनमंच कार्यक्रम में उठने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यटन विभाग हरकत में आ गए हैं। मशोबरा, नालदेहरा और साथ लगते इलाकों में होटलों का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आठ होटलों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर होटलों में कंपोस्टिंग मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। पालन न करने पर इन होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मशोबरा और नालदेहरा के आसपास होटलों में किचन वेस्ट ठिकाने लगाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली। होटलों से निकलने वाली गंदगी खुले में बहती हुई पाई गई। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ाई बरतने का फैसला लिया है। होटलों से निकलकर खुले में बहने वाले किचन वेस्ट और ठोस कचरा निस्तारण के लिए कंपोस्टिंग मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सख्त आदेश दिए हैं कि कचरे का निस्तारण संस्थान के अंदर ही होना चाहिए।
विज्ञापन


आठ होटलों को जारी किए हैं नोटिस : शांडिल
मशोबरा और नालदेहरा के आसपास आठ होटलों को नोटिस जारी कर कपोस्टिंग मशीनें लगाने को कहा है। निर्देशों की अवहेलना पर होटलों का बिजली पानी काटने की कार्रवाई की जाएगी। - एसके शांडिल पर्यावरण अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा बोर्ड
रविवार को आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पंचायत के लोगों ने होटलों से दूषित पानी खुले में बहने से आ रही दिक्कतों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के समक्ष उठाया था। मंत्री के आदेशों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यटन विभाग ने सोमवार को मशोबरा और नालदेहरा के आसपास होटलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को आठ होटलों को नोटिस जारी कर दिए गए। आज इस मामले की एक्शन टेकन रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।


कचरे की प्रोसेसिंग कर बनती है खाद
कंपोस्टिंग मशीन की मदद से किचन वेस्ट की प्रोसेसिंग कर खाद तैयार की जाती है। इस खाद का प्रयोग फूल पौधों में किया जा सकता है। बड़े स्तर पर खाद का उत्पादन होने पर इसका व्यवसायिक प्रयोग भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed