फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ठेकेदार चलाएंगे शहर की पार्किंग, निगम करेगा कमाई

ठेकेदार चलाएंगे शहर की पार्किंग, निगम करेगा कमाई

Thu, 23 Aug 2018 12:36 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार चलाएंगे शहर की पार्किंग, निगम करेगा कमाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्कुलर रोड स्थित मेट्रोपोल समेत शहर की आधा दर्जन से अधिक पार्किंगों को अब ठेकेदार चलाएंगे। नगर निगम दोबारा टेंडर किए बिना ही चार सौ से अधिक गाड़ियों की क्षमता वाली इन पार्किंगों को ठेकेदार के हवाले करने जा रहा है। निगम प्रशासन इसी महीने औपचारिकताएं पूरी कर इन पार्किंग को ठेकेदारों को सौंप देगा। इसमें 190 गाड़ियों की क्षमता वाली मेट्रोपोल पार्किंग, जोधा निवास, एसडीए कसुम्पटी, टिटला होटल, इंजनघर पार्किंग, न्यू शिमला और चौड़ा मैदान स्थित नगर निगम की पार्किंग शामिल हैं जिनके लिए पांच बार टेंडर कॉल करने के बावजूद ठेकेदार नहीं मिल रहे थे।
नियमानुसार कम से कम तीन आवेदन मिलने पर ही किसी पार्किंग को ठेके पर दिया जा सकता है। लेकिन इन पार्किंग के लिए हर बार एक या दो आवेदन ही मिले हैं। अब निगम आयुक्त दोबारा टेंडर कॉल करने के बजाय इन दो आवेदकों में से उच्चतम बोली लगाने वाले ठेकेदार को पार्किंग संचालन का जिम्मा सौंपेंगे। बाकायदा नगर निगम सदन ने उन्हें इस कार्य के लिए अधिकृत किया है। इसकी फाइल तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


निगम की आय बढ़ेगी, स्टाफ मिलेगा वापस
वर्तमान में शहरभर में स्थित इन पार्किंगों को चलाने के लिए निगम को अपने कर्मचारी तैनात करने पड़े हैं। अकेले मेट्रोपोल पार्किंग के लिए आठ कर्मचारी संपदा शाखा से तैनात किए हैं। कर्मचारी तैनात करने के बावजूद निगम को हर साल लाखों का घाटा हो रहा था। 84 लाख तक की कमाई देने वाली मेट्रोपोल पार्किंग से अब 25 लाख सालाना आय हो रही है। पार्किंग ठेकेदार के पास जाने से निगम को जहां सालाना 50 लाख से अधिक की आय होगी, वहीं इन पार्किंगों में तैनात कर्मचारी भी वापस निगम को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कोट
नियमानुसार इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही ठेकेदारों को इन पार्किंगों का आबंटन किया जाएगा।
पंकज राय, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed