फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर गड्ढा

रोज यहीं से गुजरते हैं एचआरटीसी के आला अफसर, पर नहीं दिखता गड्ढा

Mon, 20 Aug 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर गड्ढा

एचआरटीसी मुख्यालय के नीचे ओल्ड बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर बने बड़े बड़े गड्ढों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। गड्ढों के कारण बसों में सफर कर रहे यात्रियों को चोटें लग रही हैं। गड्ढे भरने के नाम पर सालों से लीपापोती हो रही है। गड्ढे भरने के हर दूसरे महीने दोबारा से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन जाते हैं। ओल्ड बस स्टैंड से होकर रोजाना करीब 850 बसें आवाजाही करती हैं। एचआरटीसी मुख्यालय में जहां निगम के प्रबंध निदेशक से लेकर सभी आला अधिकारी बैठते हैं, उसके ठीक नीचे यात्रियों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है। तो बाकी जगह क्या होगा, यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ओल्ड बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर बने गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बारिश होने पर यह गड्ढे पानी से लबालब भर जाते हैं जिसके कारण सड़क किनारे बसों के इंतजार में खड़े लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं सड़क की दूसरी ओर यात्रियों के बैठने के लिए लगाए गए बैंचों पर भी बसों के गुजरने से गड्ढों में भरा पानी गिरता है। मौसम साफ हो तो गड्ढों के कारण उड़ने वाली धूल मिट्टी यात्रियों को परेशान करती है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन



बस स्टैंड एंट्री प्वाइंट पर गड्ढों को कई बार भरा गया है लेकिन बार बार यहां जमीन धंस रही है। आरसीसी स्लैब डालकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। बस स्टैंड मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट आथारिटी ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed