फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   संजौली में पांच हजार आरकेएमवी में 3500 प्रोस्पेक्टस बिके

संजौली कॉलेज में 5000 प्रोस्पेक्टस बिके, पहली कट आफ लिस्ट इस दिन

Sun, 24 Jun 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jun 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
संजौली में  पांच हजार आरकेएमवी में 3500 प्रोस्पेक्टस बिके

कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए तय शेड्यूल के तहत रविवार को आवेदन की अंतिम तिथि रहेगी, मगर रविवार की छुट्टी के चलते शनिवार को ही कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए पांच हजार प्रोस्पेक्टस बिके।

विज्ञापन


कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी में 3500 प्रोस्पेक्टस बिके। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में करीब 2500 प्रोस्पेक्टस की बिक्री हुई। इनमें आठ सौ से अधिक यूजी के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र शामिल हैं। संजौली कॉलेज प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


सोमवार को कॉलेज की कला संकाय के प्रथम वर्ष की 600, वाणिज्य की 80 और साइंस मेडिकल और नॉन मेडिकल की 120-120 सीटों के लिए शाम चार बजे तक कट आफ जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरकेएमवी की प्राचार्य नवेंदु शर्मा ने बताया कि कॉलेज में औसतन सभी विषयों की 120-120 सीटों पर प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाना है, मगर इतिहास और राजनीति शास्त्र में बैच में 160-160 सीटें भरी जानी है। सोमवार को संकाय वार कट आफ जारी कर दी जाएगी।


कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रवेश के लिए कुछ आवेदन फार्म आनलाइन प्रक्रिया के तहत नहीं भरे जा सके, जो सोमवार को भी स्वीकृत कर लिए जाएंगे। शाम चार बजे तक प्रथम वर्ष की कट आफ जारी कर दी जाएगी। उधर इवनिंग कॉलेज और संस्कृत कॉलेज में भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed