{"_id":"5b2a8b8b4f1c1bb06e8b8e6c","slug":"111529514891-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को योग दिवस पर आई स्वच्छता की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को योग दिवस पर आई स्वच्छता की याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस के मौके पर रिज मैदान पर वीरवार को होने वाले कार्यक्रम से पहले नगर निगम को भी सफाई की याद आ गई। इस अहम कार्यक्रम से पहले बुधवार को नगर निगम ने रिज, मालरोड और बाजारों की सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
वीरवार सुबह ही इन सब जगहों की सुबह आठ बजे से पहले ही सफाई करने को कहा गया है। उधर, शहर के बाकी हिस्सों में सफाई व्यवस्था ठप है। न्यू शिमला, सांगटी, कसुम्पटी, इंजनघर और बालूगंज में घरों से तीसरे और चौथे दिन कूड़ा उठ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, नगर निगम की गाड़ियां भी कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रही हैं। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लग रहे हैं। उप महापौर राकेश शर्मा का दावा है कि व्यवस्था सुधारने के प्रयास जारी हैं। सफाई कर्मचारियों को नियमित काम पर जाने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद फील्ड में व्यवस्था चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग के नतीजे जल्द
स्वच्छता रैंकिंग के नतीजे भी जल्द घोषित घोषित होने की उम्मीद है। निगम का कहना है कि अभी शहरों की रैंकिंग को लेकर फैसला नहीं आया है। ऐसे में बिना नतीजे निकले शिमला शहर को टॉप सौ शहरों की रैंकिंग से बाहर होने की बात करना जल्दबाजी है।