फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दस सुपरवाइजर बर्खास्त, तीन के खिलाफ जांच

नगर निगम शिमला: दस सुपरवाइजर बर्खास्त, तीन के खिलाफ जांच

Sat, 16 Jun 2018 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 16 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
दस सुपरवाइजर बर्खास्त, तीन के खिलाफ जांच

शहर में कूड़े की फीस में लाखों रुपये का गोलमाल करने वाले सैहब सोसायटी के दस सुपरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया गया है। निगम ने इनकी सेवाएं हमेशा के लिए खत्म कर दी हैं। इनके खिलाफ कूड़े की फीस में भारी गोलमाल करने के पुख्ता सबूत मिले थे।

विज्ञापन


नोटिस के बाद इन सुपरवाइजरों ने भी गड़बड़ी होने की बात कबूली थी। लेकिन इन्होंने निगम से एक और मौका देने की मांग की थी। उधर, निगम प्रशासन का कहना है कि लाखों की चपत लगाने वाले ऐसे कर्मचारियों को काम पर नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन


ऐसे में इन्हें बाहर किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल का कहना है कि दस सुपरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, तीन सहायक सुपरवाइजरों के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सुपरवाइजरों की नौकरी बची- तीन ऐसे सुपरवाइजर भी हैं, जिन्हें बर्खास्त करने के ऑर्डर फिलहाल रोक दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार घपले में इनकी भी गड़बड़ी सामने आई थी।

लेकिन बाद में सोसायटी के तीन सहायक सुपरवाइजरों ने माना कि वे इन सुपरवाइजरों की जगह रसीदें काट रहे थे। गड़बड़ी करने में उनका हाथ है। ऐसे में निगम ने सुपरवाइजरों की जगह सहायक सुपरवाइजरों पर जांच बिठा दी है।

अमर उजाला ने किया था खुलासा- जनवरी में कूड़े की फीस में घपले का खुलासा सबसे पहले अमर उजाला ने किया था। दरअसल निगम को कूड़े की फीस में प्रतिमाह 28 लाख रुपये की आय होती थी। जनवरी में कूड़े के रेट डबल कर दिए गए।


इससे कमाई 40 लाख होनी थी लेकिन यह 28 से घटकर 22 पहुंच गई। 18 लाख रुपये का सुपरवाइजर हिसाब नहीं दे पाए। जांच में कई फर्जी रसीदें भी निगम के हाथ लगीं। कुल 13 सुपरवाइजरों की गलती पाई गई। इसके बाद निगम ने इन्हें बाहर निकालने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed