फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नहीं चलेगी लीपापोती, आयुक्त खुद देखेंगे ऐप की शिकायतें

नहीं चलेगी लीपापोती, आयुक्त खुद देखेंगे ऐप की शिकायतें

Mon, 29 Jan 2018 09:48 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
नहीं चलेगी लीपापोती, आयुक्त खुद देखेंगे ऐप की शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर अब तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। नगर निगम आयुक्त अब खुद इस ऐप से मिलने वाली शिकायतों को चैक करेंगे।
रोज ऐप से कितनी शिकायतें मिली और कितने जगह सफाई हुई, इसकी समीक्षा की जाएगी। बाकायदा सफाई के बाद ठीक उसी जगह का फोटो भी ऐप पर अपलोड किया जाएगा। ऐप से मिलने वाली हर शिकायत को गंभीरता से देखा जाएगा और लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी। निगम आयुक्त का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू करने में स्वच्छता ऐप काफी कारगर साबित हो सकता है। आयुक्त ने कहा कि पिछले हफ्ते सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते यह परेशानी आई है। लेकिन अब प्रयास रहेगा कि शहर साफ सुथरा बने और हर शिकायत का निपटारा हो। मोबाइल ऐप से मिल रही शिकायतों पर निगम कितना काम करता है, इसका अमर उजाला ने रियेलिटी चैक किया था। इसमें खुलासा हुआ कि निगम ने उस जगह सफाई नहीं की जहां की शिकायत दी गई। लेकिन दावा किया कि शिकायत दूर कर दी गई है। सदन में पार्षदों ने भी मोबाइल ऐप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


ये है स्वच्छता ऐप
केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ऐप को लांच किया गया है। स्मार्ट फोन यूजर्स इसे अपने प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आप भी अपने आसपास और गली मोहल्ले में सफाई न होने की शिकायत ऐप के जरिये निगम से कर सकते हैं। निगम 48 घंटे में सफाई सुनिश्चित करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed