फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नारकंडा में लगेगी सरफेस स्काई चेयर लिफ्ट

नारकंडा में लगेगी सरफेस स्काई चेयर लिफ्ट

Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नारकंडा में लगेगी सरफेस स्काई चेयर लिफ्ट
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला के साथ लगते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा मेें स्कीयर्स के लिए बेल्जियम डिजाइन की सरफेस स्काई लिफ्ट लगाई जाएगी। दिसंबर माह के अंत में लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। तीन माह के भीतर लिफ्ट बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

विदेशों की तर्ज पर बनने वाली इस स्काई लिफ्ट का साल भर संचालन किया जाएगा, जिससे नारकंडा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विकास निगम की ओर से लगाई जाने वाली इस स्काई लिफ्ट पर करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होंगे। बर्फबारी के बाद एचपीटीडीसी नारकंडा में स्कीइंग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाता है। देश-विदेश से पहुंचने वाले स्कीयर्स की सुविधा के लिए निगम ने यहां सरफेस स्काई चेयर लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया है। लिफ्ट लगने के बाद जहां स्कीयर्स स्कीइंग के दौरान भरपूर रोमांच का आनंद उठा सकेंगे, वहीं सैलानियों के लिए नारकंडा में यह साल भर आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


स्काई लिफ्ट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : शर्मा
नारकंडा में सरफेस स्काई चेयर लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा। लिफ्ट बनने से स्कीयर्स को स्कीइंग के दौरान सुविधा मिलेगी। साल भर नारकंडा घूमने आने वाले सैलानियों के लिए यह लिफ्ट आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शर्मा, महाप्रबंधक, एचपीटीडीसी


सरफेस स्काई चेयर की खूबियां
लंबाई : 205 मीटर
ऊंचाई : 65 मीटर
क्षमता : 120 व्यक्ति प्रति घंटा
समय : 2 मिनट औसत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed