{"_id":"5b055a614f1c1b334d8b5419","slug":"11-volvo-buses-to-kullu-manali-jwalaji-by-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को राहत, यहां के लिए चलेंगी 11 अतिरिक्त वोल्वों बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को राहत, यहां के लिए चलेंगी 11 अतिरिक्त वोल्वों बसें
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त वोल्वों बसें चलाने जा रही है। ये बसें कुल्लू, मनाली, ज्वालाजी, धर्मशाला और शिमला जैसे पर्यटक क्षेत्रों से बाहरी राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सैलानी इन वोल्वो बसों से हिल्सक्वीन को निहारने आ सकेंगे। निगम के मुताबिक 11 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ऑन डिमांड भी बसें चलाई जाएंगी। पर्यटन सीजन को देखते हुए अगर हिमाचल के किसी भी पर्यटन क्षेत्र में 40 से अधिक सवारियां होती हैं। परिवहन निगम क्षेत्र के लिए वोल्वो बस सेवा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
वोल्वो में पर्यटकों की सुरक्षा के अलावा बस के भीतर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी। सैलानियों को हिमाचल के चयनित रेस्तरां में खाना खाने की व्यवस्था का इंतजाम कराया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन के चलते परिवहन निगम अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाने जा रहा है।
विज्ञापन
वीकएंड के चलते हिमाचल में पर्यटकों का आना जारी है। दिन-प्रतिदिन सैलानियों की आमद बढ़ती जा रही है। हिमाचल के पर्यटन स्थल कुल्लू, मनाली, रोहतांग पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा शिमला और धर्मशाला में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू है।