हिमाचल में नौ अधिकारियों की वरिष्ठता बढ़ी, दो की घटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में नौ आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता बढ़ गई, जबकि दो अधिकारियों की घट गई है। इसके साथ ही अब राज्य में आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची बदल जाएगी।
विभिन्न अदालती फैसलों के अध्ययन के बाद भारत सरकार के कार्मिक भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिकारियों का बैच रिव्यू किया है। इसके मुताबिक राज्य सरकार ने 2000 बैच में रखे गए अधिकारियोें आरएस गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह राठौर, पदम सिंह चौहान, डा. अरुण कुमार शर्मा, बीएम
नांटा और पीएस द्रैक को अब 1998 बैच में लाया गया है। इसी तरह से 2000 बैच में ही रखे गए जगदीश चंद चौहान और मधुबाला शर्मा को 1999 बैच में रखा गया है। ये अधिकारी पहले भी 1998 और 1999 बैच में ही थे।
रजनीश को एक्सटेंशन, केके पंत जल्द लौटेंगे
इनके अलावा पहले 2000 बैच में रखे गए आईएएस अधिकारी मोहन चौहान को अब 2002 बैच में लाया गया है। अजय शर्मा पहले 2001 बैच में लाए गए थे, वह अब 2003 बैच में रखे गए हैं। पूर्व सैनिक कोटे के अधिकारियों को वरिष्ठता में ऊ पर लाने के बाद ही यह उथल-पुथल हुई।
अब ये अधिकारी वरिष्ठता में पीछे हो गए हैं। भारत सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हिमाचल काडर के अधिकारी रजनीश को केंद्र में ही एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। वह संयुक्त सचिव वाणिज्य है।
इसी तरह से आईएएस अधिकारी केके पंत केंद्र से जल्दी हिमाचल लौटेंगे। जयराम सरकार ने आईएएस अधिकारियों की कमी के चलते काडर रिव्यू को केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है।