फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   11 Crore rupee budget for Paonta sewerage scheme in clean ganga mission

क्लीन गंगा मिशन में पांवटा सीवरेज योजना को मिला 11 करोड़ का बजट

Fri, 23 Nov 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
11 Crore rupee budget for Paonta sewerage scheme in clean ganga mission

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से पांवटा की सीवरेज योजना को 11 करोड़ बजट मंजूर हुआ है। नए सीवरेज प्लांट की क्षमता 1.72 एमएलडी होगी। इससे पांवटा नप कमेटी क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन योजना के तीसरे जोन जंबूखाला का कार्य पूरा हो सकेगा। पिछले डेढ़ दशक से पांवटा की यह योजना 3 चरणों में बन रही है। दो चरणों का कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


इन दोनों योजनाओं में करीब 800 में से 320 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी व आईपीएच विभाग अधिकारियों ने तृतीय चरण योजना के बजट का मुद्दा सरकार से उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू ने पांवटा को सीवरेज सुविधा से जोड़ने को 11 करोड़ की योजना मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दी थी। 
विज्ञापन


एनएमसीजी की मीटिंग में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना के बजट को मंजूरी दे दी है। देवीनगर जोन-1 में कुल 256 में से 204 कनेक्शन चल रहे हैं। नप कमेटी के यमुना नदी के समीप बने जोन-2 में करीब 550 में से 110 कनेक्शन आईपीएच विभाग प्रदान कर शुरू करवा चुका है। अब, तीसरे जोन में पांवटा के जंबूखाला में भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन बजट के अभाव में कार्य अधर में लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा की सीवरेज प्लांट से यमुना नदी स्वच्छता में सहयोग मिलेगा। गंगा नदी तक फैलने वाली यमुना नदी की गंदगी भी कम होगी। पूर्व विधायक एवं खाद्य एवं आपूर्ति कारपोरेशन के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और पांवटा दून विस क्षेत्र विधायक सुखराम चौधरी ने पांवटा कस्बे के लिए सीवरेज प्लांट मंजूरी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

गंगा को गंदा करने वाली यमुना की होगी सफाई 
पांवटा साहिब यमुना नदी के किनारे बसा है। शहरी क्षेत्र का कचरा आज भी यमुना नदी किनारे फेंका जाता है। इससे यमुना से होकर गंगा नदी भी प्रदूषित हो रही है। अब करीब 11 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट से गंगा और यमुना नदियों को पांवटा के प्रदूषण से कुछ मुक्ति मिल सकेगी।


आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता एके धीमान ने कहा कि सरकार के सहयोग से केंद्र ने पांवटा सीवरेज प्लांट योजना के तृतीय चरण निर्माण व 15 वर्ष तक मरम्मत कार्य को 11 करोड़ बजट की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री जयराम शीघ्र इस योजना को हरी झंडी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed