फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10th class student committed suicide in the school hostel Chamba Himachal

Suicide News: चित्रकारी करने का था शौक, परिजन करते थे मना, हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से लगाया फंदा

Wed, 01 May 2024 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 May 2024 10:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दसवीं के एक विद्यार्थी ने हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ है।
 

विज्ञापन
10th class student committed suicide in the school hostel Chamba Himachal
BMS student commits suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकार बनने की इच्छा में परिजनों की न से नाखुश दसवीं के एक विद्यार्थी ने एक्लव्य स्कूल के हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र रमन कुमार (17) पुत्र मानसिंह निवासी परमार भटौरी पंचायत कुमार तहसील पांगी जिला चंबा का रहने वाला था। वह पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित एकलव्य स्कूल में पढ़ता था और स्कूल के हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन


जेब से मिला सुसाइड नोट
छात्र को चित्रकारी का शौक था, लेकिन परिवार वाले उसे चित्रकारी न कर पढ़ाई करने के लिए कहते थे। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी इच्छा के लिए परिजनों के नाखुश होने पर यह कदम उठाने और इसके लिए किसी अन्य को दोषी नहीं ठहराने की बात लिखी है। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को तब मिली जब छात्र बुधवार सुबह सैर और व्यायाम करने किलाड़ हेलीपैड नहीं पहुंचा। इसके बाद पीटीआई और हॉस्टल वार्डन ने छात्र की तलाश शुरू की। उन्होंने हॉस्टल में जाकर देखा तो वे सन्न रह गए। हॉस्टल के बाथरूम में छात्र फंदे पर लटका था।
विज्ञापन


'रमन पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकारी में भी था होनहार'
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां पर परिजनों और पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉ. विशाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान लिए सैंपल फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजे जाएंगे, जिससे मौत के मुख्य कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य देसराज ने बताया कि रमन पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकारी में भी होनहार था। स्कूल की दीवारों पर उसने सुंदर चित्र बनाए थे। पूरा स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी रमन की मौत से गम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सुसाइड नोट में लिखा किसी को न दें दोष'
हॉस्टल वार्डन और अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की गई। सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्र ने चित्रकला का शोक होने और परिजनों के मना करने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उसने शिक्षकों और परिजनों को दोष न देने का भी हवाला दिया है- अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed