फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   108 emergency services Ambulances will be changed in Himachal

हिमाचल में बदली जाएंगी 108 इमरजेंसी सेवा दे रहीं एंबुलेंस

Thu, 20 Dec 2018 05:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 20 Dec 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
108 emergency services Ambulances will be changed in Himachal

प्रदेश भर के अस्पतालों में आपातकाल में सेवाएं देने वाली सभी 108 एंबुलेंस बदली जाएंगी। इसके लिए नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। एंबुलेंस बदलने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में 46 नई एंबुलेंस ली जाएंगी, जबकि बाद में अन्य एंबुलेंस को भी बदला जाएगा। साल 2010 से चल रहीं इन एंबुलेंस की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने पालमपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि 108 एंबुलेंस की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


आठ सालों से चल रहीं ये एंबुलेंस बदली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के माध्यम से लोगों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसमें सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर हर व्यक्ति लाभान्वित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

8 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लैब

108 emergency services Ambulances will be changed in Himachal

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ भी लोगों को दिया जा रहा है। प्रदेश में बनने वाली या बाहर से आने वाली दवाइयों के सैंपल जांचने के लिए बद्दी में जल्द 38 करोड़ की लागत से लैब बनाई जाएगी।

इसमें प्रदेश में मरीजों को दी जाने वाली हर दवाई की जांच परख होगी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली दवाईयों के सैंपल फेल हुए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चल रही है। मरीजों की पर्चियों पर ब्रांडेड दवाई लिखने वाले 400 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उचित जवाब न मिलने पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक मुल्खराज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, चंद्रवीर और हरिदत्त आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed