फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   108 ambulance service restored in Himachal

हिमाचल में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल, मरीजों को राहत

Tue, 04 Sep 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Sep 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance service restored in Himachal

हिमाचल में 108 एंबुलेंस सेवा मंगलवार को बहाल हो गई है। जिला सोलन में बीएसएनएल के मोबाइल फोन अभी भी ठप हैं लेकिन लैंडलाइन फोन पर घंटियां बजनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


जिला शिमला समेत सभी जिलों में मंगलवार को एंबुलेंस चलती रहीं। गौरतलब है कि रविवार देर रात को सोलन में बीएसएनएल की एक्सचेंज में आग लग गई थी। इससे प्रदेश भर में सोमवार देर रात तक एंबुलेंस सेवाएं ठप रहीं। 

विज्ञापन

टोल फ्री नंबर न चलने से बंद पड़ी थी सेवा 

108 ambulance service restored in Himachal

इमरजेंसी में मरीजों के लिए 108 और 102 सेवा चलाने वाली कंपनी का टोल फ्री नंबर मंगलवार को 36 घंटे बाद शुरू हो गया। इस आपातकालीन नंबर पर फोन करते ही कर्मचारियों ने मरीजों को क्या बीमारी है, कहां रहते हैं आदि की जानकारी लेकर एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाई।

सोमवार को अचानक बंद हुई इस सेवा के कारण मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। लेकिन मंगलवार को फोन नंबर के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। टोल फ्री नंबर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बंद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed