फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   108 ambulance service not arrived, women died at hamirpur.

नहीं पहुंची एंबुलेंस, दर्द से तड़प रही महिला ने तोड़ा दम

Thu, 21 Jan 2016 10:01 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance service not arrived, women died at hamirpur.

108 एंबुलेंस सेवा ने फिर दगा दे दिया। समय पर एंबुलेंस न मिलने से एक महिला घंटों तक तड़पती रही। बाद में जब एंबुलेंस पहुंची तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में एक महिला ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महिला की तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन


इसके चलते उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। निशा (45) पत्नी कमलेश कुमार निवासी धनेटा की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक उपचार के लिए उसे धनेटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

एंबुलेंस का इंतजार करते रहे परिजन

108 ambulance service not arrived, women died at hamirpur.

यहां चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने करीब एक बजे 108 पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस करीब पौने तीन बजे पहुंची। तब तक महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही दम तोड़ दिया था। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने से महिला की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि करीब एक बजे एंबुलेंस को कॉल किया गया था, लेकिन गलोड़ से धनेटा करीब 15 किलोमीटर सफर करने के लिए एंबुलेंस ने करीब पौने दो घंटे का समय लगाया। एंबुलेंस भेजने से पहले 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने तीन बार डॉक्टर से फोन पर बात भी की, लेकिन इमरजेंसी के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई।

धनेटा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हमीरपुर अस्पताल के लिए रेफर किया था लेकिन महिला की पहले ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय से एंबुलेंस मंजूर होते ही एंबुलेंस गलोड़ से भेज दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed