{"_id":"5b0426ef4f1c1bcf408b6f31","slug":"108-ambulance-accident-near-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस सड़क से नीचे खड़े वाहनों पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस सड़क से नीचे खड़े वाहनों पर गिरी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 22 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस खुद हादसे का शिकार हो गई। इमरजेंसी कॉल के बाद जैसे ही एंबुलेंस आईजीएमसी से निकली। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एंबुलेंस सड़क से नीचे पलटकर दो वाहनों पर गिर गई।
विज्ञापन
इससे वाहनों को भी नुकसान हुआ है। घटना में एंबुलेंस में सवार पायलट और ईएमटी को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।
विज्ञापन
घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। ढली से इमरजेंसी कॉल आई थी। मौके पर आईजीएमसी से 108 एंबुलेंस भेजी गई। दो सौ मीटर दूर जाने पर करीब 25 फीट की ऊंचाई से एंबुलेंस सड़क से बाहर हो गई। घटना में पायलट राजकुमार (26) और ईएमटी जितेंद्र सिंह (27) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रोग्राम मैनेजर शिमला डिविजन 108 आकाशद्वीप ने बताया कि एंबुलेंस की शॉफ्ट खुलने के कारण हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।घटना सुबह को हुई। दोपहर तक एंबुलेंस सड़क में पड़ रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर कई बार जाम भी लग गया।