{"_id":"6b8b10727f334b75334807c2a77a0427","slug":"107-19-crore-profit-earned-for-the-first-time-in-61-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 वर्षों में पहली बार कमाया 107.19 करोड़ का लाभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 वर्षों में पहली बार कमाया 107.19 करोड़ का लाभ
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपनी स्थापना के बाद के 61 वर्षों में पहली बार 100 करोड़ लाभ कमाने के आंकड़े को पार किया है।
विज्ञापन
31 मार्च, 2014 को समाप्त वित्त वर्ष 2013-14 में बैंक ने अपने लाभ में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और कुल 107.19 करोड़ का लाभ अर्जित किया। ये बैंक के लिए एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले बैंक ने कभी इस आंकड़े को नहीं छुआ था।
सहकारी बैंक राज्य के सभी सहकारी संस्थानों का अपैक्स (सुप्रीम) बैंक है। इसकी स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी। 1954 में बैंक ने बैंकिंग के व्यवसाय में कदम रखा। वर्तमान में बैंक के पास प्रदेश में 207 शाखाएं और करीब 1500 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
बैंक ने यह उपलब्धि ऑनलाइन तकनीक, आरटीजीएस, एनईएफटी और एटीएम जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को शुरू कर हासिल की। वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान बैंक ने विभिन्न श्रेणियों में 154 रिक्त पदों पर नई भर्ती की।
विज्ञापन
बैंक ने इसी अवधि में करीब 414 कर्मचारियों और अधिकारियों को भी प्रमोशन दी।
बैंक के इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में एकमुश्त पदोन्नति दी। इसके अलावा कर्मचारियों को लगभग 16 करोड़ के वित्तीय लाभ भी इस वित्त वर्ष के दौरान दिए गए।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 6 नई शाखाएं खोलीं और 24 नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को भेजा।