फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डेंटल कालेज में मशीन में ब्लास्ट

डेंटल कॉलेज में ऑटोक्लेव मशीन में धमाके से भगदड़

Fri, 15 Feb 2019 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Feb 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
डेंटल कालेज में मशीन में ब्लास्ट

राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आपरेटिव डेंटिस्ट्री विभाग में रखी ऑटोक्लेव मशीन (बॉयलर) में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मशीन के ऊपर रखा ढक्कन दूसरी ओर जा गिरा। मशीन के अंदर बने स्टीम के प्रेशर से खौलता हुआ पानी भी डॉक्टराें पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। लेकिन इस घटना से यहां कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा। घटना वीरवार सुबह दस बजे के बीच की है।

विज्ञापन


डेंटल कॉलेज प्राचार्य के आपरेटिव डेंटिस्ट्री विभाग में यह मशीन लगाई गई है। अस्पताल के इस विभाग में रोजाना की तरह सैकड़ों की तादाद में मरीज आरसीटी करवाने के लिए आए थे। अधिकांश मरीज यहां लगी कुर्सियों पर बैठकर इलाज करवा रहे थे। लेकिन अचानक मशीन में धमाका हो गया। इसके चलते विभाग में भाप भर गई। धमाके के बाद यहां काम कर रहे डॉक्टरों और उपचार करवाने आए मरीजों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सब बाहर की ओर भागे। यह घटना बड़ी होती तो इसमें कई लोग झुलस सकते थे। कोटखाई के रमेश और शिमला की नीलम ने बताया कि इस तरह की घटना से मरीजों की जान जा सकती है। प्रबंधन को चाहिए कि इस तरह की मशीनों को दूसरे कमरे में रखें और अच्छी क्वालिटी की मशीनें खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन का टूट गया था लॉक
डेंटल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग में रखी ऑटोक्लेव मशीन का लॉक टूट गया था। मशीन के अंदर का पानी भाप समेत बाहर आ गया। इस घटना में कोई भी चोटिल नहीं हुआ हैं।


अस्पताल के लिए लाई थीं छह मशीनें
अस्पताल में ऑटोक्लेव मशीन को लगाए अभी दस से पंद्रह दिन का समय ही हुआ है। अस्पताल में छह नई मशीनें लाई गई हैं। इस बीच दो मशीनें खराब भी हो चुकी हैं। बाकी बची चार मशीनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed