फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लोकल

फौजियों के संदेश से बंधी आस, मायूस चेहरों पर छाई खुशी

Fri, 22 Feb 2019 07:30 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
लोकल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नामज्ञा में हिम खंड में फंसे जगतपुर के सैनिक राजेश ऋषि के परिजनों और क्षेत्रवासियों के लिए कुछ राहत की खबर आई है। इस गांव के अन्य सैनिकों को फोन पर सूचना मिली कि सैनिक राजेश ऋषि की सांसें चल रही हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह सूचना परिजनों को मिली तो उन्हें थोड़ी राहत अवश्य पहुंची। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी कोई खबर नहीं आई है। पंचायत प्रधान सिकंदर सिंह ने कहा कि गांव के ही अन्य फौजी युवा इस परिवार के घर पर आए। उन्होंने सूचना दी कि राजेश ऋषि मिल गया है। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि यह सूचना मिलने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन से बात की। जिला प्रशासन ने किन्नौर प्रशासन से बात की लेकिन अभी इसकी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना ही इस बारे में अधिकारिक जानकारी देगी।

परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे रिश्तेदार और लोग
जगतपुर पंचायत प्रधान सिकंदर सिंह ने बताया कि सेना की ओर से आए फोन के बाद यह सूचना गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद लोगों का इस परिवार के घर पर आना-जाना लगा रहता है। जो इस परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि सूचना मिलते ही वह सैनिक के घर पर गए और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी हासिल की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनका पुत्र सकुशल लौटेगा। सेना और प्रशासन पूरी तन्मयता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed