{"_id":"5b84365f42c792466a506270","slug":"101535391327-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से मैहली के लोग परेशान, रास्ते भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से मैहली के लोग परेशान, रास्ते भी खस्ताहाल
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहली में सफाई व्यवस्था चरमराई, रास्ते खस्ताहाल
शिमला। मैहली में सफाई व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत के अधीन आने वाले इस क्षेत्र में रास्तों और सड़क किनारे जमकर कूड़ा फेंका जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत को कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र में सीवरेज लाइनें नहीं बिछी हैं। जबकि, रास्ते भी टूटे हुए हैं। इन्हीं रास्तों के किनारे आसपास के लोग कचरा फेंक रहे हैं। लोगों ने इस क्षेत्र को भी निगम में शामिल करने की मांग की है, जिससे सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। पंचायत प्रधान विनती शर्मा ने कहा कि मैहली चौक पर डंपर लगा है, लेकिन कुछ लोग यहां कूड़ा फेंकने की बजाय सड़क पर ही ढेर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर उनकी नगर निगम आयुक्त से बात हो चुकी है। जल्द इसकी व्यवस्था की जाएगी। रास्ते दुरुस्त हैं। उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।