फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एमसी का दावा; दस दिन में सुधरेगी सफाई

एमसी का दावा, दस दिन में सुधरेगी सफाई

Sat, 23 Jun 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
एमसी का दावा; दस दिन में सुधरेगी सफाई

शहर में पहली जुलाई से सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने का दावा किया जा रहा है। पांच वार्डों में कूड़ा उठाने का काम आउटसोर्स होने के साथ ही बाकी 29 वार्डों में भी हालात सुधरने की उम्मीद है। नगर निगम के अनुसार टुटू, मज्याठ, बालूगंज, कच्चीघाटी और टूटीकंडी वार्ड जुलाई से ही घरों से कूड़ा उठाने का काम मंडी की फर्म संभाल लेगी। इस कंपनी को काम आउटसोर्स करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में है।

विज्ञापन

 

इन पांच वार्डों में अब इसी कंपनी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाएंगे। इसके अलावा भरयाल संयंत्र तक भी ठेकेदार खुद कूड़ा पहुंचाएगा। वहीं, इन वार्डों में सैहब के 30 से अधिक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नगर निगम के बाकी 29 वार्डों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इन सैहबकर्मियों की तैनाती उन इलाकों में की जाएगीा, जहां से करीब 30 कर्मचारी काम छोड़कर चले गए हैं। कनलोग, समरहिल, सांगटी, भट्ठाकुफर, विकासनगर आदि वार्डों को इसका फायदा होगा।

विज्ञापन


बढ़ेंगी गाड़ियां, समय पर उठेगा कूड़ा
इन पांच वार्डों में तैनात निगम की गाड़ियां भी अब दूसरे वार्डों में शिफ्ट हो सकेंगी। इसके अलावा निगम प्रशासन को चार नए टिप्पर भी मिलने वाले हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ने से वार्डों में समय से कूड़ा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली जुलाई से काम आउटसोर्स
पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था का काम पहली जुलाई से आउटसोर्स कर दिया जाएगा। इनमें तैनात कर्मचारी दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर लिए जाएंगे। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। - रोहित जमवाल, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed