फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ईसी, कोर्ट सदस्य चुनाव में लहराया भगवा; बिपन, बुद्धि जीते

ईसी, कोर्ट सदस्य चुनाव में लहराया भगवा; बिपन, बुद्धि जीते

Thu, 24 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ईसी, कोर्ट सदस्य चुनाव में लहराया भगवा; बिपन, बुद्धि जीते
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एचपीयू में ईसी और कोर्ट सदस्य चुनाव में भगवा लहराया है। वीरवार को ईसी और कोर्ट के चुनाव में विश्वविद्यालय सर्व कर्मचारी कल्याण संघ (भाजपा समर्थित) के प्रत्याशियों ने दोनों पदों पर कब्जा किया। ईसी सदस्य पद पर बिपन कुमार और कोर्ट सदस्य पर बुद्धि राम विजयी रहे। इनके खिलाफ मिलकर चुनाव मैदान में उतरे विवि कर्मचारी कल्याण संघ (कांग्रेस समर्थित) और विवि कर्मचारी संघर्ष मंच (वामपंथी समर्थित) संगठन के उम्मीदवार राज कुमारी और नरेश कुमार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। बिपन कुमार पहली बार ईसी सदस्य चुने गए। उन्हें इस चुनाव में 405 मत मिले। उनके खिलाफ मैदान में उतरी पूर्व में दो बार ईसी सदस्य रहीं राज कुमारी को 297 मतों से संतोष करना पड़ा। विवि कोर्ट सदस्य के पद पर सर्व कर्मचारी कल्याण संघ के उम्मीदवार बुद्धि राम 363 मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि नरेश कुमार शर्मा को 338 मत मिले।
---
चुनाव में तेरह मत अवैध घोषित
विश्वविद्यालय के कुलसचिव और रिटर्निंग ऑफिसर केके शर्मा ने बताया कि चुनाव में बिपन कुमार और बुद्धि राम विजयी रहे। 791 गैर शिक्षक कर्मचारियों में से 708 ने मत का प्रयोग किया। ईसी सदस्य के पद पर छह और कोर्ट सदस्य के लिए सात मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

---
समस्त कर्मचारी मतदाताओं का आभार, उम्मीदों पर उतरेंगे खरा
ईसी सदस्य चुनाव में विजयी रहे बिपन कुमार और कोर्ट सदस्य बने बुद्धि राम ने चुनाव में सहयोग करने के लिए समस्त कर्मचारी वर्ग का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। लंबित सभी वर्ग की मांगों को मनवाने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। हर कदम पर आम कर्मी के सहयोग की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed