फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप

Wed, 11 Oct 2017 06:35 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
जिला चंबा के दसवीं और जमा दो कक्षा के 571 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने दसवीं में 614 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और जमा दो में कला संकाय में 378, साइंस में 433 और कॉमर्स में 399 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए समस्त स्कूल प्रभारियों को दस दिनों का समय दिया है। इस समयावधि के भीतर मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने लैपटॉप लेने होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के पास 471 लैपटॉप पहुंच चुके है। प्रदेश सरकार ने दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाते हैं। जिला चंबा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात मिलेगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रपत्र में पासपोर्ट साइज फोटो स्कूल मुखिया से सत्यापित करवानी होगी। साथ ही कक्षा की अंक तालिका भी साथ संलग्न करनी होगी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि जिला के 571 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। कहा कि 471 लैपटॉप विभाग के पास पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed