फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ओवरहैड टैंक की खस्ताहालत, नल से निकल रहे कीड़े

ओवरहैड टैंक की खस्ताहालत, नल से निकल रहे कीड़े

Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ओवरहैड टैंक की खस्ताहालत, नल से निकल रहे कीड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर(कांगड़ा)। कमनाला पंचायत के ठंगर वार्ड नंबर-4 स्थित ओवरहेड वाटर टैंक की दयनीय हालत आईपीएच विभाग की पोल खोल रही है। इस ओवरहेड टैंक से जसूर, छतरौली, मलाड़ी, पल्ली, ठाना, मठोली और सिनेमा हाल आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन इस वाटर टैंक की दयनीय हालत और अंदर से जर्जर स्थिति इसकी हालत कुछ और ही बयां करती है। टैंक के अंदर घोंघे दीवार पर चिपके हुए हैं। इससे पता चलता है कि आईपीएच विभाग कितना स्वच्छ पेयजल क्षेत्र के लोगों को दे रहा है। वहीं, बीते रोज कमनाला के सुरेश कुमार के घर में विभाग के दिए जा रहे पानी में नल से सांप की केंचुली भी निकली है। इस ओवरहेड टैंक के बाहर की तरफ से पत्थर निकल चुके हैं। इस कारण कोई भी कीड़ा मकोड़ा इसके अंदर जा सकता है। स्थानीय बाशिंदों अशोक, विधि चंद, बीरबल, प्रीतम, देवराज, शुकंतला, संजू, रवि भंडारी, अरुणेश भंडारी, रिंकू ठाकुर और विनोद कुमार ने विभाग से आग्रह किया है कि टैंक की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए और लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाए।


-मामला उनके ध्यान में आ गया है। जल्द ही ओवरहेड वाटर टैंक की क्लीनिंग करवा दी जाएगी। गर्मी के चलते कंस्ट्रक्शन वर्क अभी नहीं करवाया जा सकता। गर्मी के बाद इसकी मरम्मत भी करवा दी जाएगी। -आनंद बलौरिया, एसडीओ आईपीएच नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed